अवध क्षेत्र के 16 लोकसभा क्षेत्रों को लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या और गोंडा सेक्टर में बांटा गया है। उन्नाव के बाद 4 फरवरी को सीतापुर सेक्टर के सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई और मिश्रिख की बैठक हरदोई में होगी। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
5 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान की ही मौजूदगी में अयोध्या क्षेत्र के बाराबंकी और अंबेडकरनगर की बाराबंकी में बैठक होगी। गोंडा सेक्टर के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और कैसरगंज की बैठक श्रावस्ती में प्रस्तावित है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी को लखनऊ और कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लखनऊ के स्मृति उपवन में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इसी दिन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कानपुर में होगा। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय महामंत्री भी मौजूद रहेंगे।
शाह 30 जनवरी को रात्रि में लखनऊ में ही रुककर प्रदेश में अब तक हुई चुनाव की तैयारियों की जमीनी थाह लेंगे। 2 फरवरी को पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन अमरोहा और 8 फरवरी को काशी क्षेत्र के जौनपुर और गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन महराजगंज में प्रस्तावित है। 6 फरवरी को प्रस्तावित बृज क्षेत्र के सम्मेलन का स्थान फिलहाल तय नहीं है।