फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगों में यूपी के लोगों का हाथ होने की बात कह भाजपा ने कराई प्रदेश की बदनामी: अखिलेश यादव

Thu, 12 Mar 2020 08:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में पूरी तरह से जंगलराज है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्याओं से भाजपा सरकार को छोड़ सभी शर्मसार हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में यूपी के लोगों का हाथ होने की बात कहकर प्रदेश की खासी बदनामी करा दी है। उन्होंने राज्यपाल से पूछा है कि वह प्रदेश में सब कुछ ठीक होने की अपनी बात पर अभी भी कायम हैं क्या?

अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि उन्नाव और चित्रकूट में 9-9 साल की बच्चियां होली की खुशियों में शामिल थीं लेकिन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी। 9 वर्ष की एक और बच्ची की मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आगरा सदर में भी एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ।
विज्ञापन

 

कासगंज में दवा लेने जा रही महिला को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। गोरखपुर के सहजनवां में भी होली के बहाने घर में घुसे दबंग ने युवती से गैंगरेप किया। मेरठ में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Trending Videos

'मथुरा में विदेशी पर्यटकों के साथ होली पर अभद्रता हुई'

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले पर्यटन पुलिस का राग छेड़ा था। मथुरा में विदेशी पर्यटकों के साथ होली पर अभद्रता हुई। न तो भाजपा सरकार का कहीं एंटी रोमियों स्क्वाएड दिखता है और न ही पुलिस तंत्र। पुलिस को अब दूर से ‘नमस्ते‘ करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

राजधानी में ही सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक छात्र की सिर कूच कर हत्या की गई तो पीजीआई इलाके में एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। रोकने पर परिवारवालों पर हमला हुआ।
विज्ञापन

कैसे रुकें अपराध जब पुलिस का ये हाल

अखिलेश ने कहा, राजधानी का ही हाल देखिए। इंदिरा नगर में एक दरोगाजी ड्यूटी छोड़कर एक डांसर से 21 बार ठुमके लगवाने का फर्ज अदा करते पाए गए। दरोगाओं के डांसरों के साथ मंच पर ठुमके लगाने और मनपसंद गाने बार-बार सुनने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

इस हालात में अपराध कैसे रुकेगा। यह बड़ा सवाल है। प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था मुख्यमंत्री को नहीं दिखाई देती है। वह अब भी अपराधियों को कड़े प्रवचन देने को ही अपना कर्तव्य समझ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें