फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले चरण के भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा के लिए देर रात चला मंथन

Fri, 02 Apr 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पहले चरण की 18 जिला पंचायतों के 780 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार देर रात तक चयन को लेकर मंथन हुआ। पहले चरण में 3-4 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। भाजपा पहली बार पूरे दमखम से जिला पंचायत वार्डों में प्रत्याशी उतार रही है। पार्टी ने पश्चिम, ब्रज, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों की टीम से उम्मीदवारों का पैनल तैयार कराया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पश्चिम, ब्रज, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन मंत्रियों के साथ पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के पैनल पर मंथन किया। अवध क्षेत्र की सीटों पर देर रात 1 बजे तक मंथन चलता रहा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक भी मौजूद रहे। अब पार्टी अपने पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए सामान्य वर्ग की सीटों पर भी ओबीसी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ता को मिलेगा मौका
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि किसी दूसरे दल से आए नेताओं की जगह अपने पुराने कार्यकर्ता को ही मौका देने की रणनीति बनाई है। पार्टी इस चुनाव से गांवों में अपने नेताओं की दूसरी पंक्ति तैयार करना चाहती है। ऐसे में पार्टी उन विधायकों और मंत्रियों के समर्थकों को भी उम्मीदवार बनाने से परहेज कर रही है जो 2017 विधानसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।

दूसरे चरण पर मंथन 4 के बाद
पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 19 जिला पंचायतों के वार्डों के उम्मीदवारों के चयन पर मंथन 4 अप्रैल के बाद किया जाएगा। मुख्यालय में बृहस्पतिवार को दिनभर पहले और दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्रियों ने भी प्रदेश नेतृत्व से अपने करीबी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें