फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: विधान परिषद की आठ सीटों पर हुई चर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को मिल सकता है मौका

Fri, 29 Jul 2022 01:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सहित बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव और छह सीटों पर मनोनयन होना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को मौका दे सकती है। मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार सुबह हुई कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की दो सीटों पर उप चुनाव के लिए 1 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के विधायकों की संख्या 273 हैं ऐसे में दोनों सीटों पर पार्टी की जीत तय है। दो सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंधवार, काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य नामों पर चर्चा हुई।

बैठक में करीब पांच नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय किया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद थे। पार्टी की ओर से पैनल बृहस्पतिवार को ही केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक शनिवार तक उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें