फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रशिक्षण वर्ग में तैयार होगा लोकसभा चुनाव 2024 का रोडमैप, आज से तीन दिन सरकार और संगठन चित्रकूट में

Fri, 29 Jul 2022 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तीन दिन तक सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में चित्रकूट में रहेंगे। 31 जुलाई को वर्ग के समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में शुक्रवार से आयोजित होने वाले भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में लोकसभा चुनाव-2024 का रोडमैप तैयार होगा। तीन दिन तक सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में चित्रकूट में रहेंगे। 31 जुलाई को वर्ग के समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चित्रकूट में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की थी। इसी बैठक में 2014 लोकसभा चुनाव को लेकर योजना तैयार की गई थी। उसके बाद चुनाव में भाजपा को 73 सीटों के साथ अभूतपूर्व जीत मिली। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस बार फिर भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग के जरिये पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों को 2024 का एजेंडा सौंपने के लिए चित्रकूट को चुना है।

शुक्रवार को प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा नेता मुरलीधर राव और सह संगठन मंत्री वी.सतीश संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में विचार परिषद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, चुनाव प्रबंधन, मीडिया-सोशल मीडिया प्रबंधन सहित कुल 15 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें योगी-मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी चुनावी योजना पर भी मंथन किया जाएगा। वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग और प्रकोष्ठों के संयोजकों, जिला प्रभारियों, केंद्र सरकार में यूपी के मंत्रियों और यूपी से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। वर्ग को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें