नड्डा ने कहा कि योगी की सरकार बरकरार रखनी है वह माफिया को अंदर रखेंगे। हम मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं। पांच साल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। माफियाराज उनकी पहचान था हमारी पहचान सुशासन है।
अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लिए थे। ये कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, मोदी ने हल किया। रामजन्म भूमि पर हम सब चाहते थे कि मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकती थी भटकती थी।
अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। हर जगह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। जहां बड़े-बड़े देश कोरोना से संकट में हैं लेकिन भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।