फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बलहा उपचुनाव में सरोज ने लहराया भगवा परचम

Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
सरोज सोनकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलहा विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद गुरुवार को गल्लामंडी परिसर में सुबह मतों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड से ही बढ़त हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने 31वां राउंड समाप्त होने तक 46 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी को दूसरे नंबर और बसपा को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। पार्टी की उदासीनता और चुनाव प्रचार की सुस्त रफ्तार ने उनको करारी शिकस्त का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया।

बलहा विधानसभा उपचुनाव में मतों की गणना के लिए गल्लामंडी परिसर में 14 टेबल लगायी गयी थीं। विधानसभा क्षेत्र की 409 ईवीएम की मतगणना का कार्य सुबह करीब आठ बजे स्ट्रांग रूम खुलने के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले भरथापुर मतदान केंद्र की मतगणना शुरू की गई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने करीब 2800 वोटों की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


दोपहर तक चले 14वें राउंड में 26 हजार से अधिक की बढ़त भाजपा प्रत्याशी ने हासिल कर ली। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किरन भारती दोपहर से ही दूसरे नंबर पर चल रही थीं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा।

बसपा शुरू से ही तीसरे नंबर पर रही और परिणाम घोषित होने तक उसे तीसरे नंबर पर ही रहना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने 89627 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी किरन भारती को 43146 मत ही हासिल हो सके। बसपा के रमेश गौतम को 31633 मत ही मिले। वहीं सबसे बुरा हाल कांग्रेस का रहा। कांग्रेस को महज 1350 मत ही मिले।

विज्ञापन

46 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की

भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने 46481 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी को हराते हुए जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर कीर्तिप्रकाश भारती ने भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, प्रभा सोनी आदि मौजूद रहे।

पोस्टल बैलेट में भी भाजपा ने मारी बाजी
बलहा विधानसभा उपचुनाव में हुए मतदान में पोस्टल बैलेट की गिनती भी की गई। पोस्टल बैलेट में 33 मत निकले, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक 14 मत हासिल किए। जबकि समाजवादी पार्टी को आठ, कांग्रेस को तीन, बसपा को सात और एक निर्दलीय प्रत्याशी को एक मत मिला। इस तरह पोस्टल बैलेट में भी भाजपा ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें