हादसे की सूचना मिलने के बाद फतेहाबाद टोल प्लाजा की एक एंबुलेंस घायलों के पास पहुंची और इन्हें उपचार के लिए आगरा के लिए लेकर चली। एंबुलेंस जैसे ही आगरा नेशनल हाईवे पर आई तभी एंबुलेंस का टायर किसी चीज से टकराकर फट गया। जिसके बाद अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क पर पलट गई।
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद-विधायक सहित पांच नेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 26 साल
इस एंबुलेंस में सवार बोलेरो के चार घायल और एंबुलेंस स्टॉफ को और चोटें आ गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि बोलेरो में जिला बहराइच के नानपारा तहसील निवासी अफक पुत्र बरसन अली, मुबारक पुत्र आशिम, राशिद और उमेश साहनी जयपुर के निकले थे।