फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में केंद्र ने कम की महंगाई: भाजपा

Fri, 17 Oct 2014 01:59 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को प्रदेश भर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने को कहा है। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाए कि प्रदेश सरकार किस तरह से नाकामयाब है।
विज्ञापन


2017 में पार्टी को प्रदेश की सत्ता में लाने का काम अभी से शुरू किया जाए। गुरुवार को कार्यकर्ताओं से यह अपील भाजपा महानगर कार्यकारिणी की बैठक में की गई।  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

इस मौके पर लखनऊ पूरब से हाल ही में जीते विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी का अभिनंदन भी हुआ। इसके अलावा कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव में प्रदेश सरकार को भ्रष्ट और निरंकुश बताया गया। भाजपा महानगर की कार्यसमिति की चतुर्थ बैठक महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में फरीदीनगर में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिन में महंगाई पर काबू करने का निर्णय किया था। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घटाए जा रहे हैं। जनता को महंगाई से राहत दिलाना केन्द्र सरकार की पहली प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के  ऐतिहासिक फैसलों को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजप को पूर्ण बहुमत

महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है। महाराष्ट्र एवं हरियाणा चुनाव में एक्जिट पोल भाजपा को पूर्ण बहुमत देते हुए नजर आ रहे हैं और हमें इस बहुमत को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाना है।

लक्ष्य 2017 मानकर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लग जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक गोपाल टंडन ने कहा कि कम समय में कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम करके मुझे विजयश्री दिलाने में अपना सहयोग दिया। प्रदेश के अगले चुनाव के लिए हमें अभी से तैयार रहने की जरूरत है।

प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा, लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के वादों पर भरोसा करके जनता ने उन्हें अभूतपूर्व बहुमत से चुना। हम सबको यूपी की जनता को भी अपने भरोसे में लेना है क्योंकि 2017 में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

महामंत्री राकेश श्रीवास्वत ने राजनीतिक तथा महामंत्री मुकेश शर्मा ने संगठनात्मक प्रस्ताव रखा। इसमें प्रदेश की भ्रष्ट कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण की राजनीति एवं महिला उत्पीड़न सहित हर मोर्चे पर विफल सरकार के कारनामों को उजागर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें