फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा ने युवाओं से लिया चुनावी हार का बदला'

Sat, 21 Jun 2014 10:29 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के बजट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बजट दिशाहीन है। लोकसभा चुनाव की हार से प्रभावित है।
विज्ञापन


लैपटॉप. टैबलेट, कन्या विद्याधन एवं बेरोजगारी भत्ता बंद करके युवाओं से बदला लिया गया है।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल यादव और गायत्री प्रजापति ने कहा ही था कि कि जब वोट नही तो कैसा बेरोजगारी भत्ता और कैसा लैपटॉप।

आज इसकी पुष्टि हो गई। सरकार ने अरबी-फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण और कब्रिस्तानों के लिए 1675 करोड़ रुपये रखे हैं। पर, संस्कृत भाषा और उसके उत्थान पर बजट मौन है।
विज्ञापन

कृषि व गन्ना किसानों के लिए निराशा

कृषि क्षेत्र व गन्ना किसानों की समस्याओं के लिए बजट में जितनी राशि का प्रावधान हुआ वह ऊंट के मुंह में जीरा है।

पूर्वांचल की सबसे बड़ी समस्या जापानी बुखार से निपटने के लिए 64 करोड़ रुपये का प्रावधान नाकाफी है।

आगरा, मथुरा, चित्रकूट, प्रयाग, वाराणसी, अयोध्या, सारनाथ से कुशीनगर तक का बौद्ध सर्किट का विकास किया जाए तो सरकार को राजस्व मिल सकता है।

पर, सरकार ने पर्यटन के लिए सिर्फ 64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बसपा का आरोप

वहीं नेता प्रतिपक्ष और विधानमंडल में बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि बजट जनता को गुमराह करने वाला है।

मौर्य के अनुसार बजट भानुमती का पिटारा है। इसमें प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है। इस बजट से झुनझुना भी गायब है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में जितनी प्राथमिकताएं गिनाईं थीं उन सभी को दो साल में अलविदा कह दिया।

लैपटॉप, टैबलेट, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, हमारी बेटी-उसका कल और साड़ी-कंबल जैसी योजनाएं बजट से गायब हो गईं।
विज्ञापन

युवा सपा की प्राथमिकता से बाहर

लैपटॉप को लेकर जब मैं कहता था कि यह झुनझुना युवाओं को गुमराह करने वाला है, तब मुख्यमंत्री कहते थे कि युवाओं को मॉडर्न तकनीक से जोड़कर आगे बढ़ाना चाहते हैं।

अब इस बजट से साबित हो गया कि मुख्यमंत्री ने ये योजनाएं लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने की नीयत से वोट के लालच में शुरू की थी।

अब जब ये मंसूबा कामयाब नहीं हुआ तो जो नौजवान उनकी प्राथमिकताओं में थे, उन्हें सात समुंदर पार फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें