फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की कोशिशों का इस तरह यूपी में फायदा लेगी भाजपा

Sun, 14 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जमीन मजबूत बनाने और अपनी पकड़ व पहुंच बढ़ाने के गुर बताए।
विज्ञापन


शनिवार को यहां पार्टी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यशाला में उन्होंने समझाया कि केंद्र सरकार ने बीमा, पेंशन सहित किसानों के लिए इतनी योजनाएं शुरू की हैं कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हीं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का संकल्प ले लें तो लोगों से मिलना-जुलना भी हो जाएगा और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने में भी आसानी रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की नीतियों एवं विषयों के बारे में बताना पड़ेगा। उनके दिमाग में यह बात बैठानी पड़ेगी कि राजनीतिक पार्टियों का काम लोगों से जुड़े सरोकारों से जुड़ना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करना भी है।
विज्ञापन


कार्यशाला में फैसला किया गया कि भाजपा कार्यकर्ता सभी जिलों में बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के अभियान में जुटेंगे। वे न सिर्फ कन्या भ्रूण हत्या रोकने का प्रयास करेंगे बल्कि बेटियों को बचाने और उन्हें स्कूल पहुंचाने का भी अभियान चलाएंगे। प्रयास होगा कि ज्यादातर टोलियां महिला कार्यकर्ताओं की हों।
विज्ञापन

इस तरह की होंगी टीमें और काम

गठित होंगी टीमें : राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग ने कहा कि पार्टी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जनांदोलन के रूप में चलाना चाहती है। अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र फड़के ने इसके लिए मंडल स्तर पर टीमें गठित करने का सुझाव दिया। प्रत्येक टीम में 6-6 सदस्य होंगे।

कन्या भ्रूण हत्या न होने दें: प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने  कहा कि कार्यकर्ताओं को अगर किसी भी जांच सेंटर में भ्रूण लिंग की जांच होने का पता चले तो तुरंत वहां पहुंचें और इसका विरोध करें। किसी भी हालत में कन्या भ्रूण हत्या न होने दें।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समिति गठित
वाजपेयी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संचालन के लिए समिति की घोषणा की है। इटावा की सरिता भदौरिया संयोजक और लखनऊ की संयुक्ता भाटिया सह संयोजक बनाई गई हैं।

इनके अलावा फर्रुखाबाद की मिथलेश अग्रवाल, हमीरपुर की नीलम प्रजापति, आगरा की कुंदनिका शर्मा, मऊ की अलका राय, शामली की प्रियंवदा तोमर, लखनऊ के राहुल मिश्र, कानपुर के डॉ.मनोज मिश्र व कुशीनगर के रामेश्वर को समिति में शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें