बकरीद को लेकर बकरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन बिक रहे बकरों की कीमत 6 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक है। अब तक के डिमांड ट्रेंड की बात करें तो सबसे ज्यादा मांग अजमेर के जमुनापारी और तोतापारी बकरों की है।
अभी बकरीद में दो सप्ताह से ज्यादा का समय है। बकरीद का चांद दिखने में अभी हफ्ता भर का समय है। पर, बकरीद को लेकर ऑनलाइन मार्केट सज चुका है। बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन वेबसाइट पर ओएलएक्स व क्विकर पर बकरों की तलाश कर रहे लोग अजमेर के तोतापारी और जमुनापारी को पंसद कर रहे हैं। कारण इनकी कीमत 35 से 50 हजार हैं।