फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नवंबर को सीएम योगी से मिलेंगे बिल गेट्स, यूपी को मिल सकती है बड़ी सौगात

Wed, 15 Nov 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिल गेट्स व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में निवेश के साथ मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रमों को लेकर सीएम से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि, योगी के साथ मुलाकात में बिल गेट्स यूपी को बड़ी सौगात दे सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से बिल गेट्स को फरवरी में होने वाले यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के लिए भी न्यौता दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार किया तो यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

दरअसल प्रदेश सरकार यूपी में रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए पिछले दो दिनों में थाईलैंड और नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं और प्रदेश में निवेश की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में बिल गेट्स और योगी की मुलाकात के भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होगा ग्लोबल समिट

फरवरी में होने वाले ग्लोबल समिट में फिनलैंड, जापान, अमेरिका, कनाडा, ताइवान जैसे देशों के कार्पोरेट घराने शामिल हो सकते हैं।

बिल गेट्स 16 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। उसके बाद वो 17 नवंबर को लखनऊ आएंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। 18 नवंबर को बैंगलुरू में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से मुलाकात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें