फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी की तबीयत खराब, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

Sun, 01 Nov 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी की शनिवार को तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसे खून की उल्टियां हो रही थीं। हालांकि, इलाज के बाद रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि अमर दुबे को एसटीएफ की टीम ने आठ जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। वह बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ ही पुलिस टीम पर हमले का आरोपी था।

विज्ञापन


खुशी को बाराबंकी के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। खून की उल्टियां होने से उसे काफी कमजोरी और बुखार भी था। इलाज के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

बता दें कि खुशी को 14 सितंबर को संप्रेक्षण गृह बाराबंकी लगाया गया था तब से वह यहीं रह रही थी। खुशी की अमर दुबे से 29 जून को शादी हुई थी।

इसके बाद दो जुलाई को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपी पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें