लखनऊ। माल कस्बे में मंगलवार दोपहर राहगीर को बचाने में बाइक सवार युवक ने ब्रेक लगा दी। अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसल गई और हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया।
हरदोई के बेनीगंज सिकंदरपुर में रहने वाले विजय शर्मा (32) बढ़ई थे। घरवालों के मुताबिक दोपहर को विजय बाइक से साले शिव शंकर के साथ लखनऊ जा रहे थे। बाइक बिना हेलमेट विजय चला रहे थे। नेवादा-माल कस्बे के बीच अतरौली रोड पर अचानक सामने से वाहन सवार युवक को बचाने में उन्होंने ब्रेक लगा दी। बाइक अनियंत्रित होकर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में विजय की मौत हो गई। परिवार में पत्नी जानकी व दो बेटियां हैं।