माल। क्षेत्र के भरावन मार्ग के केडोरा संपर्क मार्ग के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार हरदोई के अतरौली मुड़िया खेड़ा निवासी रसोइया मोबीन (25) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
मोलहे के अनुसार बेटा मोबीन राजधानी के एक स्कूल में खाना बनाने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह घर आया था। शाम को बाइक से लौटते वक्त 5:30 बजे वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से मोबीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से वाहन का पता लगा रही है। मोबीन के परिवार में मां शबीना, बहन शबनम और शबाना हैं। मोबीन परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे।