फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगोष्ठी
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि और संगोष्ठी शहीद स्मारक में दोपहर 1 बजे।
एसजीपीजीआई के कर्मचारियों की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती पर संगोष्ठी सुबह 10 बजे।


भजन कीर्तन
एसआरजीआई जलोटा अकादमी ऑफ स्पिरिचुअल म्युजिक एंड डिजी मंक के सहयोग से भजन कार्यक्रम सीतापुर रोड एसआरजीआई कैंपस ग्राउंड नंबर दो में दोपहर 2 बजे।

आरती
सनातन महासभा की ओर से पौष पूर्णिमा पर गोमती महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम झूलेलाल वाटिका पर शाम 5:30 बजे।
मनकामेश्वर मंदिर की ओर से पौष पूर्णिमा पर आदि गंगा मां गोमती आरती मनकामेश्वर घाट पर शाम 5:30 बजे।

ध्वज यात्रा
श्री महाशिव मंदिर समिति की ओर से ध्वज यात्रा राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 11 बजे।
राजेंद्रनगर वासियों की ओर से पौष पूर्णिमा पर भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण राजेंद्रनगर स्थित शास्त्री मांटेसरी स्कूल में दोपहर 1 बजे।
ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से भंडारा लेखराज मेट्रो स्टेशन स्थित शिव शक्ति शनि देव मंदिर में दोपहर 2 बजे।

धरना
एडवा की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती पर फातिमा शेख के संघर्षों की याद में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना शहीद स्मारक में दोपहर 3 बजे।

महफिल
हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश पर महफिल राजाजीपुरम के काजमैन रोड स्थित शिया अनाथालय में रात 8 बजे।

फिल्म महोत्सव
लखनऊ बायस्कोप और सनतकदा की ओर से दो दिवसीय फिल्म महोत्सव और परिचर्चा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में दोपहर 2 बजे।
खेल
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें