फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result : अखिलेश यादव ने भी किया था बिहार में चुनाव प्रचार, जानिए कैसा रहा उनकी जनसभाओं का गणित

Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Bihar Election Result : बिहार चुनाव में राजद ने 25 सीटें जीतीं, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 16 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने 25 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं, लेकिन केवल चार सीटें ही जीत में शामिल रहीं। अखिलेश ने हार के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया और भाजपा पर सत्ता कब्जे का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राजद ने जितनी सीटें जीतीं, उसमें सपा का 16 प्रतिशत योगदान रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 विधानसभा क्षेत्रों में आठ दिन लगातार जनसभाएं कीं। इसमें से महज चार सीटों पर ही राजद जीती। शेष 21 सीटों पर एनडीए की आंधी चली।

विज्ञापन


दिलचस्प संयोग यह है कि बिहार में राजद ने 25 सीटें जीती हैं और अखिलेश यादव ने भी 25 सीटों पर ही चुनाव प्रचार किया। हालांकि, राजद ने जो 25 सीटें जीती हैं और जहां अखिलेश ने प्रचार किया, उनमें 4 सीटें ही कॉमन हैं। इस तरह से कह सकते हैं कि जहां अखिलेश का स्ट्राइक रेट 16 प्रतिशत रहा, वहीं बिहार में राजद को सीट दिलाने में भी सपा अध्यक्ष का 16 प्रतिशत योगदान रहा।

अखिलेश जिन सीटों पर प्रचार में गए, उनमें से रघुनाथपुर, बोधगया, रफीगंज और बिसफी में राजद के उम्मीदवार जीते। हालांकि, अखिलेश यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया है।

 

विज्ञापन

अखिलेश बोले-यूपी में नहीं होने दिया जाएगा एसआईआर में खेल

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे।

सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब पीडीए प्रहरी चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी करती है। भाजपा को कोई लोकलाज नहीं है। वह लोकराज को खत्म कर छल और बल से सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कब-कहां जनसभाएं कीं

1 नवंबर : बहादुरपुर (दरभंगा)
2 नवंबर : सरायरंजन (समस्तीपुर), सीतामढ़ी, छपरा (सारण)
3 नवंबर : 16 कल्यानपुर (पूर्वी चंपारण), रघुनाथपुर (सीवान), महराजगंज (सीवान)
भभुआ (कैमूर)
4 नवंबर : दिनारा (रोहतास), गोह (औरंगाबाद), बेलागंज (गया), बोधगया (गया)
5 नवंबर : नवादा, जमुई बेलहर(बांका), नाथनगर (भागलपुर)
6 नवंबर : मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), रुन्निसैदपुर (सीतामढ़ी)
7 नवंबर : नोखा (रोहतास), रफीगंज (औरंगाबाद)
8 नवंबर : धमदहा (पूर्णिया), फुलपरास, झांझरपुर, राजनगर, बिसफी (मधुबनी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें