फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: श्रावस्ती में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर फंदे से झूल गया पति, पांच मौतों से हड़कंप

Fri, 14 Nov 2025 05:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। दंपती के साथ तीन बच्चों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
परिवार की फोटो (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मजरा मनिहारनपुरवा में शुक्रवार की सुबह एक पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। पत्नी व तीन बच्चों के शव जहां बिस्तर पर पड़े मिले तो वहीं पति का शव फंदे से लटकता मिला। हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी राहुल भाटी ने टीम के साथ मौके पर जांच की। पुलिस पति द्वारा पत्नी व बच्चों की हत्या कर खुद फंदे से झूलने की बात कह रही है। वहीं, क्षेत्र में पत्नी के प्रेम-प्रसंग के चलते पति द्वारा घटना को अंजाम देने की चर्चा है।

विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के मनिहारनपुरवा निवासी रोज अली (35) जीवकोपार्जन के लिए पत्नी शहनाज (30) व बच्चों बेटी तबस्सुम(06), गुलनाज(04) व बेटा मुईन (02) के साथ मुंबई में रहते थे। पांच दिन पहले वो सीताद्वार मेला देखने के लिए परिवार के साथ घर वापस लौटे थे। शुक्रवार की सुबह उनके सो कर न उठने पर उनकी सौतेली मां फातिमा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

सौतेली बहन रुबीना के खिड़की से अंदर देखने पर रोज अली का शव पंखे से लटकता मिला। वहीं, पत्नी शहनाज व बच्चों तबस्सुम, गुलनाज व मुईन अली का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव देख रुबीना चीख पड़ी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पांच-पांच मौतों की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ देर बाद एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ इकौना भरत पासवान, सीओ अपराध आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने जांच के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।


विज्ञापन

पति ने पत्नी व बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली: एसपी

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राहुल भाटी ने बताया कि फील्ड युनिट ने जांच व साक्ष्य संकलन किया है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि सभी शव बंद कमरे में मिले हैं और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर रोज अली के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। प्रथमदृष्टया रोज अली द्वारा पत्नी व बच्चों की गला घोंटकर हत्या की गई। बाद में उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों की मौत सांस की कमी से हुई है। जो गला दबाकर हत्या या तकिए से मुंह दबाकर हत्या हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब स्पष्ट हो जाएगा। कुछ दिन पहले पति व पत्नी में मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के पीछे के अन्य कारणों को भी स्पष्ट किया जा रहा है।

क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते घटना कारित होने की चर्चा
मनिहारनपुरवा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि पत्नी शहनाज का मुंबई में किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फोन पर बातचीत व प्रेम-प्रसंग को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता था। इसी विवाद के चलते रोज अली ने इतना बड़ा कदम उठाया और एक ही झटके में पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें