फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का बड़ा बयान : भय, भ्रष्टाचार व पलायन यूपी की सबसे बड़ी समस्या, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mon, 24 Jan 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चुनावी सरगर्मी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भय, भ्रष्टाचार और पलायन यूपी की बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी सरगर्मी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भय, भ्रष्टाचार और पलायन यूपी की बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया- भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव, जानमाल, मजहब की असुरक्षा अर्थात यूपी की बदतर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी एवं लाखों का पलायन इस विशाल आबादी वाले राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है और लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं। समाज व प्रदेश इससे पिछड़ रहा है। यह अति दुखद है। 

विज्ञापन


मायावती ने अपनी सरकार की भी याद दिलाई। कहा कि बसपा सरकार में ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा 15 से 20 लाख और मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। सरकार बदलने के कारण यह काम अधूरा रह गया। भाजपा इसे ही भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें