फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News of UP: जेवर के दो प्रोजेक्ट पर 4458 करोड़ का निवेश, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, सात बिजली इंजीनियर नपे

Tue, 24 Feb 2026 05:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हम हर रोज की तरह आज भी लाए हैं प्रदेश की प्रमुख बड़ी खबरें। प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासी माहौल तो बना ही हुआ है साथ ही प्रदेश में बड़े निवेश की खबर भी चर्चा में है। वहीं, एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 
विज्ञापन
up big news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई कंपनियों के साथ प्रदेश में निवेश के लिए एमओयू साइन किए हैं। इसी तरह जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट पर 4458 करोड़ के निवेश का करार हुआ है। वहीं, एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मनमानी के आरोप में सात बिजली इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। देखें आज की प्रमुख खबरें: 

विज्ञापन


सिंगापुर दौरे पर बड़ी सफलता: इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू, जेवर के दो प्रोजेक्ट पर 4458 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर के दौरे के दूसरे दिन भी सफलताओं का सिलसिला जारी रहा। दूसरे दिन इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू साइन हुआ। वहीं, जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट में 4458 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी। पढ़ें पूरी खबर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनिया भर से प्रतिनिधि आए थे। कांग्रेस के लोगों का नग्न होकर प्रदर्शन करना देश को शर्मसार करने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UP: सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन और 24 कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला

वर्टिकल व्यवस्था में मनमानी तरीके से काम करने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सरकार ने अमर उजाला की सिलसिलेवार छपी खबरों पर सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन करते हुए कलेक्शन इकाई के सभी कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर   

Ambedkarnagar: मंशाराम हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही सहित तीनों दोषियों को आजीवन कारावास
वर्ष 2016 में हुए मंशाराम हत्याकांड में मंगलवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। एडीजे प्रथम रामविलास सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कटेहरी व अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही सहित तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले न्यायालय ने मुलायम यादव, अजय कुमार यादव और अजय प्रताप सिंह को साजिशन हत्या का दोषी ठहराया था। पढ़ें पूरी खबर

UP Politics: सपा का भाजपा पर तंज; लिखा-सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री, पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का रंग चढ़ने लगा है। पार्टियां एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन विधायकों के मंत्री बनाए जाने के अंदेशे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की गई। पढ़ें पूरी खबर

Auraiya: 2.29 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में चार गिरफ्तार, फर्जी फर्म बनाकर करते थे अपराध, ये सामान हुआ बरामद
औरैया पुलिस ने 2.29 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गरीबों के दस्तावेजों पर फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध आईटीसी क्लेम के जरिए सरकार को चपत लगा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांपुर के शख्स का बड़ा दावा: 'आशुतोष पांडेय ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दो, अच्छा रुपया देंगे'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे कथित यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। शाहजहांपुर के एक शख्स ने दावा किया है कि आशुतोष पांडेय ने उससे अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने का बात कही थी। कहा था कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे अच्छा रुपया देगा। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी से इस्राइल यात्रा रद्द करने की अपील, बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लिखा पत्र
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीएम मोदी से इस्राइल यात्रा रद्द करने की अपील की है। इस संबंध में मौलाना ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। मौलाना रजवी ने कहा है कि पीएम मोदी मुसलमानों के जज्बातों का ख्याल रखें। इस्राइल की यात्रा न करें। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें