फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक के बाद प्रधान के परिवार को बेहोश कर 10 लाख की लूट

Tue, 06 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर कोतवाली के दयानंद नगर मोहल्ले में एक मौलाना ने दुआ-ताबीज के बहाने महिला प्रधान के घर के सभी सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए तो मौलाना यहां से 60 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात व अन्य सामान लूटकर मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झाड़-फूंक कर खिला दी खीर

- फोटो : amar ujala
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के मगरौड़ा गांव निवासी गुफरान अली की पत्नी हिना (29) ग्राम प्रधान हैं। इनका एक मकान शहर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर मोहल्ले में भी बना है।

गुफरान रविवार को गांव गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी, पिता व परिवार के सभी लोग शहर स्थित दयानंदनगर मोहल्ले में घर पर थे।

रविवार की रात इनके घर पर आए एक मौलाना ने यहां पर झाड़फूंक और दुआ-ताबीज के बहाने परिवार के सभी सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

जब सभी लोग बेहोश हो गए तो उसने घर में रखी 60 हजार रुपये की नगदी व 10 लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवरात की लूटपाट करने के बाद मौके से भाग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें