फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा समेत कांग्रेस, सपा व रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल

Sun, 04 Dec 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में बसपा के दो विधायक समेत सपा, कांग्रेस और रालोद के कई नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। बसपा विधायकों इंद्रपाल सिंह व ममतेश शाक्य समे भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सपा के पूर्व विधायक आनन्द प्रकाश लोधी (फतेहपुर) गाजियाबाद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरत सिंह, रालोद नेता राकेश सिंह (फैजाबाद), गोरखपुर से स्मिता पीके वर्मा (हरदोई) ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी (हरदोई), कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला (इलाहाबाद), गिरीश चन्द्र मिश्रा (सीतापुर) मुख्य हैं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा में शामिल होने वाली कांग्रेस की पूर्व नेता रीता बहुगुणा जोशी के समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें