बलरामपुर नगर के निकट नेशनल हाइवे बौद्घ परिपथ पर गंगाडिहवा गांव के पास शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में आकाश सिंह (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी हिमांशु सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।