फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भोपाल नगर निगम भी लगाएगा लखनऊ के शिवरी जैसा प्लांट

विज्ञापन
भोपाल की महापौर के साथ लखनऊ की महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। शिवरी प्लांट की तरह ही भोपाल नगर निगम भी अपने यहां डंप कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लगाएगा। इसके लिए भोपाल की महापौर मालती राय की अगुवाई में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिवरी प्लांट का दौरा किया। उससे पहले महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में स्वागत व सम्मान किया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त डऍ. अरविंद राव ने बताया कि शिवरी प्लांट के बेहतर संचालन से नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग देश में 44वें से तीसरे स्थान पर आने के बाद हर ओर प्लांट संचालन की सराहना हो रही है। भोपाल की महापौर मालती राय, भोपाल नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य आरके सिंह बघेल, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर उदित गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शिवरी प्लांट पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने गोमतीनगर में मॉडल वेंडिंग जोन, स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें