फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूमि पूजन समारोह 19 फरवरी को, पीएम मोदी के आने की संभावना, धरातल पर उतरेंगे 10 लाख करोड़ के एमओयू

Wed, 07 Feb 2024 01:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसके जरिये 10 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए 38 लाख करोड़ रुपये के समझौतों को धरातल पर लाने के लिए 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह का आयोजन होगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। इसमें देश विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये के करीब 14 हजार एमओयू को शामिल किया जाएगा। वहीं 20 और 21 फरवरी को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


फरवरी 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 33 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे, जो बढ़कर 38 लाख करोड़ से ज्यादा के हो गए हैं। इन समझौतों के क्रियान्वयन को लेकर भूमि पूजन समारोह की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। फरवरी का महीना तय हो गया था, लेकिन तारीख की घोषणा नहीं की गई थी। बजट पेश होने के दूसरे दिन ही भूमि पूजन समारोह के लिए 19 फरवरी की तारीख फाइनल की गई है।

अमेठी, गोंडा समेत छह जिलों ने पूरा किया लक्ष्य
समारोह के लिए 23 जनवरी को हुई समीक्षा में चंदौली, हरदोई, अमेठी, बरेली, गोंडा और फतेहपुर ने निवेश का लक्ष्य 100 फीसदी पूरा कर लिया था। चंदौली इनमें नंबर वन है। जिसे भूमि पूजन समारोह के लिए 20 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 23 हजार करोड़ की 52 परियोजनाएं फाइनल की गई हैं। इसी तरह यूपीसीडा, यूपीडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, नोएडा अथाॅरिटी, यमुना अथाॅरिटी, गोरखपुर डेवलपमेंट अथाॅरिटी ने 9.25 लाख करोड़ के करार किए थे। इसमें से भूमि पूजन समारोह के लिए 4.25 लाख करोड़ के करार का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से 3.50 लाख करोड़ के करार फाइनल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें