फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक्स पर ट्रेंड हुआ रामद्रोही सपा, राम मंदिर के बधाई प्रस्ताव का विधानसभा में किया था विरोध

Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राम मंदिर पर बधाई प्रस्ताव का विरोध करने पर सपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर नाराजगी दिखी। इसका हैशटैग देर रात तक टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के बधाई प्रस्ताव का विधानसभा में विरोध करने पर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ नाराजगी दिखी। मंगलवार को एक्स पर रामद्रोही सपा ट्रेंड हुआ। विधानसभा में सोमवार को सपा के 14 विधायकों ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई प्रस्ताव का विरोध किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हैशटैग रामद्रोही सपा से सपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों ने सपा के विधायकों के इस कृत्य की खूब निंदा की। देर शाम तक यह हैशटैग एक्स के टॉप ट्रेंड्स में शुमार रहा।

मालूम रहे कि सपा विधायक मनोज कुमार पारस, लालजी वर्मा, स्वामी ओमवेश, जय किशन साहू, संदीप सिंह, मो. ताहिर खां, डाॅ. संग्राम यादव, महबूब अली, कविन्द्र चौधरी, महेन्द्र यादव, विजमा यादव, रफीक अंसारी, त्रिभुवन दत्त और आजमगढ़ के अखिलेश ने विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें