ट्विटर पर अखिलेश यादव ने लिखा कि लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव से हुई मुलाकात और बाइस में बाईसाइकिल के संकल्प की बात। हैश टैग के साथ बाइस में बाइसिकल।
ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार के सिवान निवासी खेसारी लाल आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर नजर आएंगे। इसके अलावा आम्रपाली दुबे, गायक समर सिंह भी सपा के पक्ष में गीत गा चुके हैं।