लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नृत्य एवं संगीत विभाग मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं को आवश्यक सामग्री व किट बांटी जाएगी। 10 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया जाएगा। यह जानकारी संयोजक डॉ. रुचि खरे ने दी।
उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन की परिकल्पना पर अब निरंतर विश्वविद्यालय की ओर से यहां संगीत शिक्षण भी किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को कठिंगरा-1, कठिंगरा-2, जलियामऊ, बेलवा और माधवपुर गांवों में आयोजन होंगे। कार्यक्रम की सह संयोजक प्रियंका यादव हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)