फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि: 26 जुलाई से शुरू होंगी नव प्रवेशित छात्रों की कक्षाएं

Sat, 05 Jul 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विवि: 26 जुलाई से शुरू होंगी नव प्रवेशित छात्रों की कक्षाएं
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होंगी। 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कक्षाओं के साथ ही विवि में दीक्षारंभ का कार्यक्रम किया जाएगा। कुलसचिव महेश कुमार ने शुक्रवार को विवि का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया।
विज्ञापन




कैलेंडर में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच कराने को कहा गया है। 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश तय किया गया है। पांच जनवरी तक विवि विषम सेमेस्टर के सभी परीक्षा परिणाम भी जारी कर देगा। विवि तीसरे पांचवे और सातवें सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू करेगा। इनकी परीक्षा 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच कराई जाएगी। सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 से 30 मई के बीच करवाई जाएंगी और 15 जून तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 1 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें