फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत न्याय यात्रा: वाराणसी से प्रयागराज होते हुए आगे बढ़ेगी राहुल गांधी की यात्रा, अगले सप्ताह तक तय होगा रूट

Thu, 28 Dec 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारत न्याय यात्रा का यूपी में रूट मैप अगले सप्ताह तक तय होने की उम्मीद है। यह यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पदयात्रा पूर्वांचल के कुछ जिलों से होते हुए वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते मध्य प्रदेश की ओर जा सकती है। इसका अधिकृत रूट मैप अगले सप्ताह तक तय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरेगी। इसके बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश में भी पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अलविदा 2023: राजभर से दूर रही राजसत्ता... पिटे मोहरे साबित हुए दारा; बृजभूषण समेत ये मामले रहे सुर्खियों में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिजिटल लेनदेन में यूपी ने तोड़ा रिकार्ड... एक साल में 3 गुना बढ़ा, नकदी में भी बढ़ोतरी; देश में चौथा स्थान


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कोशिश होगी कि राहुल गांधी वाराणसी भी पहुंचे। ऐसे में संभावना है कि मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी के रास्ते यह यात्रा प्रयागराज का सफर तय करेगी। उसके बाद प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में यात्रा प्रवेश कर सकती है।

मालूम रहे कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद सहारनपुर से लखनऊ तक की पदयात्रा कर रहे हैं, यह यात्रा 12 जनवरी तक चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें