फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'50 बच्चों की मौत के जिम्मेदार मुलायम'

Sat, 14 Dec 2013 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में एक सपा कार्यकर्ता के आवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


बेनी ने यह भी इशारा किया कि वह कैसरगंज से चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'कैसरगंज लोकसभा मेरा घर व क्षेत्र है। इसलिए लोकसभा चुनाव में मैं यहां से लड़ सकता हूं।'

बहराइच जिले के पास जरवल में सपा कार्यकर्ता अदनानुल हक के बुलावे पर गोंडा जाते समय केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का काफिला उनके आवास पर पहुंचा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा अपने को मुसलमानों की हितैषी बता रही है, लेकिन कभी हितैषीपन दिखाई नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा सपा सुप्रीमो पर संगठन को घरेलू पार्टी बनाने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा में कई नेता मुख्यमंत्री बनने की कतार में खड़े हैं, लेकिन सपा सुप्रीमों ने बेटे को सत्ता की कमान सौंपी। यह परिवारवाद नहीं तो क्या है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों ने ही पूर्ण बहुमत से सत्ता दिलाई, लेकिन सपा मुसलमानों को धोखा देने से बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगे से पीड़ित परिवारों के 50 बच्चों की इलाज के अभाव में मौत हो गई। इसके लिए मुलायम सिंह यादव जिम्मेदार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें