फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गांधी परिवार के खिलाफ हो रही साजिश'

Mon, 14 Jul 2014 03:56 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने पार्टी के ही कई नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के ही लोग राहुल गांधी को किनारे लगाने की फिराक में हैं।

बेनी ने कहा कि जो लोग कल तक राहुल गांधी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, वे ही चुनाव के बाद से राहुल गांधी की कमियां बताने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में भितरघात हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का नाम लेना ठीक नहीं, लेकिन ये लोग राहुल गांधी की एक खासियत से डरे हुए हैं।

राहुल की ये खासियत ही मुसीबत

अपने बड़बोलेपन और बेतुके बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बेनी प्रसाद वर्मा की मानें तो राहुल गांधी की प्रयोगधर्मिता ही उनके लिए मुसीबत बनी हुई है।

बेनी ने लखनऊ में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि राहुल की प्रयोगधर्मिता की वजह से कुछ नेताओं का वर्चस्‍व पार्टी में खत्म हो गा है, इसी वजह से ये लोग राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं।

बेनी ने राहुल के कुछ करीबी नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये ही नेता कल तक राहुल की हां में हां मिलाते थे और उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे।
विज्ञापन

'मोदी को हटाने का माद्दा सिर्फ राहुल में'

बेनी प्रसाद वर्मा ने यह भी दावा किया कि आज की तारीख में अगर कोई नेता नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकता है, तो वह राहुल गांधी ही हैं। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा, 'लेकिन पार्टी के भीतर ही कुछ लोग गांधी परिवार को किनारे लगाने के पीछे पड़े हुए हैं।'

बेनी ने यहां तक कह दिया कि पार्टी के कुछ नेताओं का दूसरे दलों में भी सरोकार है। सवाल यह है कि क्या बेनी अंदुरूनी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं?

बेनी ने कहा कि भाजपा महज एक बुलबुला है, जो जल्द ही फूट जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सपा और बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों के खात्मे का वक्त आ गया है। बेनी के मुताबिक, अब देश में सिर्फ राष्ट्रीय पार्टियों का ही वर्चस्व होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें