फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप नेट यूज करते है तो इस तरह खोने से बचा सकते हैं अपना फोन

Sat, 14 May 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीएम राजशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपके पास अगर एंड्रॉयड फोन है तो उसमें गूगल का एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप्लीकेशन डालकर उसे ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है। अगर फोन खो जाए और उसका जीपीएस व इंटरनेट चालू है तो गूगल पर इस एप्लीकेशन के जरिए फोन की लोकेशन ली जा सकती है, उसमें मौजूद डाटा डिलीट किया जा सकता है और कंप्यूटर से ही कॉल भी लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


राजधानी में शुक्रवार को कंज्यूमर गिल्ड द्वारा आयोजित इंटरनेट सुरक्षा पर एक सेमिनार में  आपके पास अगर एंड्रॉयड फोन है तो उसमें गूगल का एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप्लीकेशन डालकर उसे ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है। 

अगर फोन खो जाए और उसका जीपीएस व इंटरनेट चालू है तो गूगल पर इस एप्लीकेशन के जरिए फोन की लोकेशन ली जा सकती है, उसमें मौजूद डाटा डिलीट किया जा सकता है और कंप्यूटर से ही कॉल भी लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


राजधानी में शुक्रवार को कंज्यूमर गिल्ड द्वारा आयोजित इंटरनेट सुरक्षा पर एक सेमिनार में गूगल इंडिया के सर्च स्ट्रैटजिस्ट आशीष कलसी और हेड प्रोजेक्ट्स रिंकी शर्मा ने यह जानकारियां दीं।

गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान लखनऊ के डीएम राजशेखर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने इंटरनेट सुरक्षा को सर्वोपरि बताया और कहा कि लखनऊ से जुड़े दो हजार स्कूली विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताने के लिए विशेष अभियान चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

अपनी आईडी दें को डबल लेयर प्रोटेक्शन

सेमिनार - फोटो : amar ujala
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि नई तकनीक और निवेश की जरूरत है जिस पर सरकार को कदम उठाना होगा। इस दिशा में गूगल और सरकार मिलकर काम कर सकते हैं।

दूसरी ओर कंज्यूमर गिल्ड के चेयरमैन अभिषेक श्रीवास्तव  ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और उप्र उपभोक्ता हित संरक्षण समिति के अध्यक्ष रवि तिक्खा ने धन्यवाद भाषण पढ़ा।

एक्सपर्ट्स ने दिए सुरक्षा की टिप्स
-अपनी आईडी को डबल लेयर प्रोटेक्शन दें, इससे पासवर्ड और फिर मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड से अकाउंट खोलने की आदत डालें।
-अलग अलग वेबसाइट्स पर बने अकाउंट के लिए अलग अलग पासवर्ड का उपयोग करें, इन्हें याद रखने के लिए गूगल के ही एक और एप्प पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें।

-पासवर्ड में अक्षर, अल्फा-न्यूमैरिक और संख्या, इन सभी का मेल करें, इन्हें हर महीने बदलते रहें।
-मोबाइल को लॉक करना न भूलें, इससे चोरी होने की स्थिति में भी उसमें मौजूद जानकारियां सुरक्षित रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें