फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना से पहले सिपाहियों को मिलेगा प्रमोशन

Thu, 06 Feb 2014 07:54 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही सिपाहियों को दीवान पद पर प्रोन्नत करने की कार्रवाई पूरा करने की कोशिश में है।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इसके लिए इशारा भी हो चुका है। इसी वजह से पुलिस भर्ती बोर्ड के उच्च अधिकारियों ने सभी रेंज में भेजे गए प्रोन्नति के सदस्यों को निर्धारित तिथि तक नतीजे तैयार करेंगे।

माना जा रहा है कि चुनाव के दौारन सरकार को इसका खास लाभ मिल सकता है। इसी वजह से सरकार पुलिस के सिपाहियों को जल्द से जल्द प्रोन्नति का लाभ देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को सभी रेंज में समिति के सदस्य पहुंच गए थे और दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

गुरुवार से इस काम में तेजी लाई जाएगी और नौ फरवरी तक सभी समितियों को नतीजों को पूरा कर लेने को कहा गया है। दस फरवरी को समितियां परिणामों को भर्ती बोर्ड मुख्यालय को मुहैया करा देंगी।
विज्ञापन


इधर, समितियों के नतीजे बोड मुख्यालय पर पहुंचेंगे और साथ ही मुख्यालय से इन्हें वेब साइट पर डाउनलोड कर आपत्तियों को आमंत्रित करने का कार्य कर दिया जाएगा।

आपत्तियों के निस्तारण की कवायद 14 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद 15 फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर नतीजों की घोषणा भी कर दी जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें