फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुदकुशी से पहले किशोरी की प्रेमी से हुई थी चैटिंग

Sun, 01 Jun 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खुदकुशी से पहले किशोरी की प्रेमी से हुई थी चैटिंग
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के समौदीपुर निवासी किशोरी दीक्षा की आत्महत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने आम्रपाली चौराहा निवासी मृतका के प्रेमी अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। खुदकुशी से पहले किशोरी की प्रेमी से चैटिंग हुई थी।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित मजदूरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि दो साल से दीक्षा से प्रेम प्रसंग था। शादी करने का वादा किया था। हालांकि बाद में इन्कार कर दिया था। अंकित ने दीक्षा को सिम कार्ड भी दिया था। बुधवार को घटना से पहले दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई थी। इसके बाद आरोपी ने दीक्षा के मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल कर तोड़ दिया था।

अंकित की इन हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने बुधवार देर रात किराये के कमरे में फंदा लगा लिया था। मृतका की मां अनीता ने बृहस्पतिवार देर रात अंकित के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया था। दीक्षा मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी अंकित को शनिवार उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें