फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर बुलाया, कार में बैठाया, शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर मार डाला, हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के सदमे में मां की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा निवासी भाजपा नेता विनोद सिंह केभाई मुकेश सिंह की हत्या उनके करीबी दोस्तों ने ही की थी। हत्या के दिन उसे कॉल कर बुलाया गया। फिर कार में साथ लेकर गए। साथ में शराब पी। इसके बाद बाइक के तार से मुकेश का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चलती कार से शव हरिकंशगढ़ी गांव के पास आउटर रिंग रोड पर फेंककर चले गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कार व बाइक का तार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश आरोपियों पर अपने चार लाख रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच की टीमों के सहयोग से गोपालखेड़ा के कढ़नी फार्म हाउस निवासी हीरा सिंह को गिरफ्तार किया गया। हीरा सिंह वर्तमान में बीसीसी हाइट्स मोहनलालगंज में रहता था। वहीं उसका साथी उसी गांव का रहने वाला अंकुर पाल भी इस हत्याकांड में शामिल था।
पुलिस ने दोनों को गोपालखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। हीरा ने पुलिस को बताया कि उसे मुकेश सिंह को चार लाख रुपये देने थे। इसके लिए मुकेश लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। रुपये न देने पड़ें, इसके लिए हत्या की साजिश रची। अंकुर ने अपने एक अन्य दोस्त की कार उधार मांगी। इसके बाद हीरा ने मुकेश को कॉल कर बुलाया। गोपालखेड़ा पहुंचने केबाद हीरा व अंकुर कार से नीचे नहीं उतरे। मुकेश को कार में बैठाया। इसके बाद निकल गए। तीनों ने खूब शराब पी। कार में ही मुकेश की बाइक के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को हरिकंशगढ़ी के आउटर रिंग रोड के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के साथ खोजने का करता रहा नाटक
एसीपी दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी हीरा सिंह खुद मुकेश सिंह के परिवारीजनों के साथ तलाश में जुटा रहा। इस दौरान जांच टीमों ने मृतक के मोबाइल कॉल की डिटेल रिपोर्ट के आधार पर पूछताछ को बुलाया तो उसने बताया कि बकाया पचास हजार रुपये देने के लिए उसने मुकेश को फोन किया था। उसने खुद को परिवार का करीबी होने का हवाला दिया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
हत्या आरोपी की मां की सदमे से हुई मौत
आरोपी हीरा सिंह को कारोबारी मुकेश की हत्या के बाद अपनी गिरफ्तारी व जेल जाने का डर सताने लगा। इस पर हीरा ने अपनी मां को हत्या करने की बात रविवार को बताई जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। हीरा की मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं शातिर किस्म का दूसरा आरोपी अंकुर अपने रिश्तेदारियों में जाकर खुद हत्या करने की कहानी सुना रहा था।
सट्टेबाज है आरोपी
डीसीपी गोपाल चौधरी के मुताबिक, हत्यारोपी हीरा सिंह आनलाइन सट्टा लगाता था। सट्टेबाजी को लेकर ही इसने कई लोगों से उधारी ले रखी है। अंकुर भी हीरा का साथ देता था। डीसीपी ने बताया कि इलाके मे चल रहे सट्टा रैकेट का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें