फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से भर रहे कोविड अस्पतालों के बेड, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान हो चुके हैं फुल

Tue, 14 Jul 2020 11:11 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसजीपीजीआई
विज्ञापन
लखनऊ में रहने वालों के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं। तेजी से बेड फुल होने से एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में गंभीर मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया गया है। अब केजीएमयू का ही सहारा है। राजधानी में 6364 बेड के इंतजाम का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक 2284 बेड पर भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को केजीएमयू, लोहिया संस्थान और पीजीआई भेजा जाता रहा है। सोमवार को लोहिया संस्थान के सौ और पीजीआई के 120 बेड फुल होने से कैंसर, हृदय, किडनी, लीवर सहित अन्य गंभीर मरीजों के लिए अब केजीएमयू ही बचा है। यहां 200 बेड पर 106 मरीज भर्ती हैं। 

बेड के लिए परेशान रहा मरीज
एक मरीज को हार्ट अटैक की आशंका पर निजी अस्पताल भेजा गया। यहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इस पर अस्पताल ने पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में पता चला कि वहां बेड फुल हो चुके हैं। वहीं, मरीज को सीएमओ कार्यालय में सूचना देने के बाद भी देर शाम तक शिफ्ट नहीं किया गया। परिजन ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल यहां से हटा रहा है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी अस्पतालों को मरीजों को होल्डिंग एरिया में रोकने का निर्देश है। व्यवस्था कराने के बाद ही कोविड.19 अस्पताल भेजा जाता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट लेकर घूमती रही महिला

बालागंज निवासी महिला ने चौक स्थित डायग्नोसिस सेंटर में कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घर चली गई। आस-पास के लोगों को पता चला कि वह पॉजिटिव है तो उन्होंने एतराज जताया। महिला रिपोर्ट हाथ में लिए घूमती रही। कुछ देर बाद एक स्थान पर बैठ गई। पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। दो घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंची और वृद्धा को अस्पताल ले गई।

मरीज शिफ्ट करने में लग रहे दो दिन
स्वास्थ्य विभाग को मरीज शिफ्ट करने में दो दिन लग रहे हैं। विभाग में पॉजिटिव के संबंध में सूचना मिलने पर मरीज को फोन किया जा रहा है। उन्हें जल्द अस्पताल भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन मरीजों को शिफ्ट करने में दो दिन लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहां, कितने बेड की व्यवस्था है
अस्पताल                                        बेड      भर्ती मरीज
केजीएमयू                                       200         106
लोहिया संस्थान                                100           98
पीजीआई                                      120           115
आर एस एम बीकेटी                       100             98
ईएसआई अस्पताल                         47             45
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी                          47              30
टी एस एम मेडिकल कॉलेज           100               90
लोक बंधु अस्पताल                      100               96
इरा मेडिकल कॉलेज                   400              300

यहां भी मिले मरीज
सरोजनीनगर के बंथरा गांव में महिला, भतीजी पॉजिटिव मिली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय व रोडवेज मुख्यालय स्थित बैंक में एक-एक मरीज मिला। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के गेटों पर थर्मल स्कैनिंग करने वाला कर्मी पॉजिटिव मिला। माल में बीते 24 घंटे में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। 

मरीजों की संख्या अनुसार अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी मरीज भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। कुछ अस्पतालों ने तैयारी पूरी कर ली है और मरीज भर्ती करने की संस्तुति दे दी है। जैसी जरूरत होगी उसी हिसाब से मरीजों को भेजा जाएगा। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें