लखनऊ में सोमवार को चार मरीजों की मौत हो गई, वहीं 196 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कृष्णानगर निवासी 69 वर्षीय वृद्ध को 11 जुलाई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम से उनकी मौत हो गई। इसी तरह बुखार से पीड़ित पारा के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
लोहिया संस्थान में सप्ताह भर पहले भर्ती कराए गए अंबेडकर नगर निवासी 40 साल के युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। वह फेफड़े के गंभीर संक्रमण से ग्रसित था। उधर, प्रसाद इंस्टीट्यूट में भर्ती मरीज की मौत हो गई। सेना के 21 जवान संक्रमित मिले। इनकी कुल संख्या 54 हो गई है।
केजीएमयू का कर्मचारी, जिला कारागार के दो लोग पॉजिटिव निकले। इंजीनियर के पॉजिटिव निकलने पर नगर निगम का जोन चार ऑफिस सील कर दिया गया। जोन एक का ऑफिस कर विभाग में तैनात लिपिक के संक्रमित निकलने से बंद कर दिया गया। उधर, कैंप में निगम कर्मचारियों, अधिकारियों ने कोरोना जांच कराई।
यहां भी मिले पॉजिटिव
महानगर में 6, इंदिरानगर में 12, मोहनलालगंज में 3, अंसल में 1, माल एवेन्यू में एक, आलमबाग में 2, अलीगंज व बंगला बाजार में एक-एक, बंथरा में 2, माल में 2, हजरतगंज में 1, रायबरेली रोड में 2, चिनहट में 2, बाजारखाला में 3, गोमतीनगर में 6, दुबग्गा व कुर्सी रोड में एक-एक, मोहनलालगंज में 3, मोहिनीपुरवा में एक, वजीरगंज में एक, चौक में दो, मॉडल हाउस में एक, राजाजीपुरम में 2, आशियाना में 1, कैसरबाग में 2, बीकेटी में1, आर्यानगर में 2, काकोरी-पानदरीबा में एक-एक, ओमेक्स में एक, सदर में एक, कृष्णानगर में एक, सीतापुर रोड में एक मरीज मिला।