फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा तलाश रहे हैं तो सावधान : मैट्रीमोनियल वेबसाइट से नंबर लेकर ठगी का शिकार बना रहे नाइजीरियन गैंग

Sat, 05 Mar 2022 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अब मैट्रीमोनियल वेबसाइट भी नाइजीरियन गैंग समेत साइबर अपराधियों के निशाने पर है। ये लोग मैट्रीमोनियल वेबसाइट से युवतियों व उनके अभिभावकों का नंबर लेकर कॉल करते हैं। फिर विश्वास में लेने के बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
Online Fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मैट्रीमोनियल वेबसाइट भी नाइजीरियन गैंग समेत साइबर अपराधियों के निशाने पर है। ये लोग मैट्रीमोनियल वेबसाइट से युवतियों व उनके अभिभावकों का नंबर लेकर कॉल करते हैं। फिर विश्वास में लेने के बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। हाल ही में साइबर क्राइम सेल द्वारा दिल्ली में गिरफ्तार किए गए इसी गैंग के एक बदमाश ने चौंकाने वाले खुलासे किए। बताया कि उनका गैंग विदेशी दूल्हा तलाश रहेे परिवारों व युवतियों का मोबाइल नंबर मैट्रीमोनियल वेबसाइट और समाचार पत्रों के विज्ञापन से लेकर ठगी करता है। ये गैंग उत्तर प्रदेश के करीब 30 परिवारों को शिकार बना चुका है। पुलिस व साइबर क्राइम सेल गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल में दो साल पहले हरदोई की एक प्राइमरी शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके साथ नाइजीरियन गैंग ने विदेशी युवक से शादी कराने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी की थी। इसी मामले की पड़ताल के दौरान साइबर क्राइम सेल ने पिछले दिनों दिल्ली से नाइजीरियन गैंग के बदमाश कपमिनखुप वैफे को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में कुबूला कि उनके गैंग के लोग मैट्रीमोनियल वेबसाइट और समाचार पत्रों के विज्ञापन से नंबर लेकर युवतियों को फोन करते हैं। खुद को विदेश की किसी बड़ी कंपनी का अधिकारी बताकर पहले दोस्ती करते हैं। फिर गिफ्ट आदि भेजने के बहाने ठगी करते हैं। 

कपमिनखुप वैफे से पूछताछ में पता चला कि हरदोई की शिक्षिका ने शादी के लिए मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड किया था। वहीं से उनका नंबर लेकर पहले बातचीत शुरू की गई। इसके बाद गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। विश्वास जमाने के लिए कोरियर कंपनी का लिंक व ग्लोबल ट्रैकिंग नंबर तक दे दिया। ट्रैक करने पर पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम फीस के लिए रुका दिखा। इसके बाद कस्टम ड्यूटी के नाम पर ही अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराकर हड़प ली गई। इसी तरह कई अन्य युवतियों व उनके घरवालों से भी ठगी की गई। इसी गैंग के चार अन्य नाइजीरियन अपराधी अनमबरा स्टेट, माइकल, उदाला चकउदी पैट्रिक जूनियर नेल्सन और फ्रांसिस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस के साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्र का कहना है कि मैट्रीमोनियल वेबसाइट या अखबार में वैवाहिक विज्ञापन से नंबर लेकर ठगी के मामले इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। विज्ञापन के मार्फत कोई संपर्क करे तो बिना पुख्ता छानबीन के अपनी कोई निजी जानकारी न साझा करें। गिफ्ट या कस्टम ड्यूटी जैसे बातचीत होते ही सतर्क हो जाएं। ऐसे अधिकतर गिरोह दिल्ली से ही ऑपरेट हो रहे हैं। ये लोग फोटो भेजने के नाम पर लिंक भेजकर भी खाते से रकम उड़ा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें