फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : डीजी रैंक के आईपीएस हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, जालसाज ने एप डाउनलोड करा खाते से 50 हजार उड़ाए

Sat, 05 Mar 2022 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

आईपीएस विश्वजीत महापात्रा ने बताया कि कैब सर्च के दौरान उन्हें नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने-जाने वाली जगह का विवरण भरने को कहा गया। इसे भरने के कुछ देर बाद एक कॉल आयी।
विज्ञापन
विश्वजीत महापात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम की तेजी से बढ़ रही घटनाओं के बीच अब महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) विश्वजीत महापात्रा ठगी का शिकार हो गए हैं। कैब बुक कराने के लिए गूगल से नंबर सर्च करने पर साइबर अपराधी ने झांसा देकर एप डाउनलोड करा उनके बैंक खाते से दो बार में 50 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्होंने शुक्रवार को गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विशाल खंड निवासी आईपीएस अधिकारी विश्वजीत महापात्रा इन दिनों नागरिक सुरक्षा संगठन के महानिदेशक पद पर तैनात हैं। आठ फरवरी को उन्होंने मुंबई से कराड के लिए कैब बुक कराने के लिए गूगल पर Allindiacab.net का नंबर सर्च किया था। बेवसाइट पर उन्हें अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ ही कहां से कहां तक जाना है, ये विवरण भरने को कहा गया। डिटेल भरने के कुछ मिनट बाद एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि वो Allindiacab.net से बोल रहा है। कैब बुकिंग के लिए उसने सौ रुपये जमा करने को कहा। इसके लिए उसने एक लिंक भेजा। उस लिंक से रकम जमा नहीं हो पाई तो उसने एक अन्य लिंक भेजकर एप डाउनलोड करा दिया। साथ ही एप से रकम भेजने के बारे में जानकारी भी दी। 

विश्वजीत महापात्रा ने जैसे ही एप डाउनलोड करके खोला उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाले जाने के दो एसएमएस आ गए। उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल बैक किया तो उसका मोबाइल बंद हो चुका था। ठगी के तुरंत बाद ही विश्वजीत महापात्रा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल की रिपोर्ट पर गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि छानबीन करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें