फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीकॉम छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 04 Jun 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महेंद्र कुमार यादव।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के केशवनगर में बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र महेंद्र कुमार यादव (24) ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह तनाव में थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के अनुसार, महेंद्र केकेसी डिग्री कॉलेज के छात्र थे। उनके पिता देवी प्रसाद ने बताया कि जून 2025 में महेंद्र सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। हादसे के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। 19 मई को वह भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हुए। उनके घायल होने से महेंद्र का तनाव और बढ़ गया। मंगलवार दोपहर महेंद्र के छोटे भाई आकाश ने उन्हें घर में फंदे से लटका देखा। लोगों ने उन्हें बख्शी का तालाब स्थित सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। महेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। लंबी बीमारी के कारण उनकी मां शारदा का निधन तीन वर्ष पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें