फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : पीएचडी की मेरिट सूची जारी, साक्षात्कार चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सत्र 2024-25 में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदकों की मेरिट सूची जारी हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार चार फरवरी से शुरू होंगे। समय व तारीख वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान हार्डकॉपी में अनुसंधान प्रस्ताव की छह प्रतियां लानी है। ये न्यूनतम 500 और अधिकतम 2500 शब्दों में होनी चाहिए। जैव प्रौद्योगिकी, कानून, जनसंचार एवं पत्रकारिता, अंकशास्त्र, भौतिक विज्ञान, आंकड़े, इतिहास, शिक्षा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण सूक्ष्म जीव विज्ञान, मानव अधिकार, प्रबंध, कंप्यूटर विज्ञान, जूलॉजी, रसायन विज्ञान, औषधि विज्ञान, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य एवं पोषण उपग्रह केंद्र अमेठी, मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन, हिंदी, सूचना प्रौद्योगिकी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, वाणिज्य विषय में प्रवेश के लिए साक्षात्कार होगा।
वहीं, बीबीएयू के सैटेलाइट सेंटर अमेठी में कंप्यूटर विज्ञान, इंग्लिश, इतिहास, सीएसएसईआईपी, सूचना प्रौद्योगिकी उपग्रह, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, खाद्य और पोषण शिक्षा, संस्कृत और योग में प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। चयनित अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। इसलिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर हर अपडेट देखते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें