फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. शालिनी बनीं भारतीय बालरोग अकादमी की लखनऊ शाखा की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय बालरोग अकादमी की लखनऊ शाखा की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। इसमें पूर्व शाखा अध्यक्ष डॉ. निर्मला जोशी ने नई अध्यक्ष डॉ. शालिनी भसीन को पदभार सौंपा। सचिव डॉ. उत्कर्ष बंसल व कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा का कार्यकाल जारी रहेगा।
विज्ञापन




डॉ. शालिनी ने बाल रोग विशेषज्ञों को अधिक से अधिक बच्चों व किशोरों के स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम करने के लिए कहा। डॉ. उत्कर्ष बंसल ने बताया कि लखनऊ शाखा को इस बार राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक कार्य करने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला।

विशेष योगदान के लिए लखनऊ बालरोग अकादमी ने डॉ. सलमान खान, डॉ. अनुराग कटियार, डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. एकांश राठौरिया और डॉ. सीतांशु श्रीवास्तव को लैप एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया। अगले साल के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. अमित रस्तोगी को चुना गया। डॉ. जीएल अग्रवाल उपाध्यक्ष बने। डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. आयुष रस्तोगी, डॉ. अभिनव अग्रवाल, डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. प्राजंलि सक्सेना, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. ताहिर गाजी, डॉ. त्रिभुवनेश यादव कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें