फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू खुला, लेकिन हॉस्टल बंद, पुनर्वास विश्वविद्यालय 20 अप्रैल तक बंद

Sat, 17 Apr 2021 01:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि डीन व हेड की बैठक में निर्णय के अनुसार विवि के कार्यालय व विभाग शासन-प्रशासन के निर्देश अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश व नैक निरीक्षण के मद्देनजर एक सप्ताह बाद शुक्रवार से बीबीएयू के कार्यालय भी खुल गए। रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि डीन व हेड की बैठक में निर्णय के अनुसार विवि के कार्यालय व विभाग शासन-प्रशासन के निर्देश अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। मात्र 50% कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन ही होंगी। कोई कर्मचारी बिना अनुमति के शहर से बाहर नहीं छोड़ेगा। वहीं, विवि प्रशासन ने 15 अप्रैल से हॉस्टल बंद कर दिया है। स्थिति सामान्य होने पर इसे दोबारा खोला जाएगा।

उधर, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अभी कार्यालय नहीं खुलेंगे। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विवि 16 से 20 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, ऑनलाइन क्लास 30 अप्रैल तक चलेंगी। डीन-हेड ऑनलाइन क्लास का पर्यवेक्षण कर अभिलेख सुरक्षित रखेंगे। विवि में विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं होगी। कोई भी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें