फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूलों के विलय पर घेरा बेसिक शिक्षा कार्यालाय, गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के सदस्यों को रोकती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के 5000 परिषदीय स्कूलों के विलय पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने बृहस्पतिवार को विरोध दर्ज किया। निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय का घेराव किया और गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। छात्रों की मांग थी कि विलय किए गए स्कूलों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय के मुख्य गेट पर दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों का आवागम भी बाधित रहा। झड़प में एक-दो छात्र चोटिल भी हुए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। एनएसयूआई ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विलय का फैसला पूरी तरह से गलत है और आरटीई का उल्लंघन भी है। ज्यादातर छात्रों के अभिभावक आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने बच्चों को दूर-दराज तक शिक्षा देने में असक्षम हैं। इस फैसले पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें