फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ वाले ध्यान दें... एक अगस्त से नो पार्किंग में गाड़ी जेब पर पड़ेगी भारी

विज्ञापन
जिला अधिकारी कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से लगा जाम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। करीब तीन साल बाद नगर निगम नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने का काम करेगा। इसके लिए ठेका हो गया है। एक अगस्त से अभियान शुरू होगा। नो पार्किंग मेंं गाड़ी खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की दरें भी तय की गई हैं। इस बार दो पहिया वाहनों के लिए जुर्माना कम किया गया है, जबकि तीन पहिया और भारी वाहनों के लिए जुर्माने की राशि तय की गई है।
विज्ञापन

पहले दो पहिया वाहनों के लिए 500 रुपये जुर्माना था, जिसे अब 300 रुपये किया गया है। पहली बार तीन पहिया और भारी वाहनों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा। जो जुर्माना वसूला होगा उसमें 50 प्रतिशत पैसा ठेकेदार लेगा और 50 प्रतिशत नगर निगम। ठेकेदार अपनी क्रेन लाएगा और उसके संचालन पर आने वाला खर्च भी उठाएगा।

अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि नो पार्किंग से गाड़ी उठाने का काम एक अगस्त से शुरू होगा। ठेकेदार फर्म का चयन हो गया है। उसको कार्यादेश जारी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़ा करें।
विज्ञापन


जानिए, किस वाहन के लिए है कितना जुर्माना

भारी वाहन
2000 रुपये

चार पहिया
1500 रुपये

तीन पहिया
500 रुपये

दो पहिया
300 रुपये

जुर्माने से बचना है तो यहां खड़ी करें अपनी गाड़ी

लालबाग झंडी पार्क भूमिगत पार्किंग

लालबाग दयानिधान पार्क भूमिगत पार्किंग

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग

अमीनाबाद भूमिगत पार्किंग

आलमबाग चंदर नगर भूमिगत पार्किंग

भूतनाथ भूमिगत पार्किंग

नादान महल रोड भूमिगत पार्किंग

सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग

ज्योतिबाफुले मल्टीलेवल पार्किंग चौक

गोल मार्केट महानगर चंद्रशेखर आजाद पार्क पार्किंग

अभियान के दाैरान होंगी ये चुनौतियां

0 अमीनाबाद जैसे बाजारों में हर दिन हजारों गाड़ियां आती हैं। यहां एक ही भूमिगत पार्किंग है, जो वाहनों के दबाव के सामने नाकाफी है। ज्यादातर गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं। यहां पर विकल्पहीनता के कारण गाड़ियों का उठाने का अभियान मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

0 कैपिटल तिराहे के पास सड़क पर डिवाइडर के दोनों ओर रसूखदार नेताओं की गाड़ियां खड़ी रहती हैं, इनको हटाना भी आसान नहीं होगा।

0 कपूरथला चौराहा के पास कोई पार्किंग नहीं। यहां रोजाना सैकड़ों गाड़ियां आती हैं और सड़क पर ही खड़ी होती हैं। कई बार पहले यहां पर व्यापारियों से विवाद भी हो चुका है।

0 गोमती नगर में पत्रकारपुरम, विभूति खंड सहित अन्य प्रमुख इलाकों में काेई सरकारी पार्किंग नहीं है। यहां भी गाड़ियों को उठाने पर विवाद होता रहा है।

0 लालबाग में नगर निगम मुख्यालय से लेकर हजरतगंज कोतवाली तक कई होटल और कार सजावट वाली दुकानें हैं। यहां दिन भर सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी होती हैं।

0 जिलाधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य भवन, मंडलायुक्त कार्यालय और परिवहन मुख्यालय के बाहर सड़क पर दोनों और गाड़ियां सुबह से शाम तक खड़ी रहती हैं। इनको भी हटाना आसान नहीं होगा।

0 राजा नवाब अली रोड और कचहरी रोड पर सड़क के दोनों और गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिससे जाम भी लगता है। यहां पर भी कार्रवाई आसान नहीं होगी।

0 शहर के सबसे प्रमुख बाजार हजरतगंज में ज्यादातर गाड़ियां सड़क पर खड़ी हाेती हैं, जबकि यहां पर पार्किंग भी है। इसके बाद भी नेता, असफर अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें