फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की दीवार ढहने से अपार्टमेंट में घुसा पानी, दस मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

Tue, 31 Jul 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपार्टमेंट के चारों तरफ भरा पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के विभूति खंड इलाके में सोमवार देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान शहीद पथ के पास नाले की दीवार अचानक ढह गई। इससे पानी निर्माणाधीन अपार्टमेंट में जा घुसा। इस वक्त सो रहे मजदूर घबराकर उठे और पहली मंजिल पर जाकर शोर मचाने लगे। पुलिस व दमकल दस्ता पहुंचने से पहले अपार्टमेंट का बेसमेंट डूब चुका था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेडियस अस्पताल के सामने स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में काम करने वाले 10-12 मजदूर खाना खाने के बाद वहीं सो रहे थे। बारिश के बीच रात करीब 12 बजे नाले की दीवार अचानक गिर गई। इससे पानी अपार्टमेंट  में घुसने लगा तो घबराए मजदूर जान बचाने के लिए पहली मंजिल पर चढ़ गए।
विज्ञापन


बचावकर्ताओं का इंतजार करते रहे
खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस और कई नागरिक पहुंच चुके थे, लेकिन बचाव दल नहीं पहुंचा था। ऐसे में मजदूर दूसरी मंजिल पर फंसे हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें