फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मची चीत्कार, राखी बंधवाने के लिए निकले थे

Wed, 13 Aug 2025 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के किसान पथ पर माती गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतक अंशू व विजय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवा क्षेत्र में किसान पथ पर माती गांव के पास मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों में एक बड़ा और एक सबसे छोटा था।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सिकोहना गांव निवासी सुरेश चन्द्र के छह बेटों में अंशू (36) सबसे बड़े और विजय कुमार (16) सबसे छोटे थे। दोनों लखनऊ के अवनारी बेहटा में ट्रैक्टर चालक का काम करते थे। अंशू करीब नौ साल से वहीं रह रहे थे और दो साल पहले उन्होंने छोटे भाई विजय को भी साथ काम पर लगा लिया था। रक्षाबंधन के मौके पर दोनों अपने गांव आए थे।

मंगलवार सुबह वे लखनऊ लौटने के लिए निकले, लेकिन पहले बनवा स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे और वहीं रात गुजारी। देर शाम लखनऊ जाते समय माती गांव के पास यह हादसा हो गया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही सिकोहना में सन्नाटा पसर गया। अंशू के घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पीट-पीटकर विलाप कर रही थीं, बच्चे सहमे हुए कोने में बैठे थे। सबसे छोटे बेटे अर्पित (6) बार-बार दरवाजे की ओर देख रहा था, जैसे पापा अब भी लौट आएंगे। अंशू की पत्नी आरती बार-बार बेहोश हो रही थी। होश आने पर यही बोली सुबह तो वे हंसकर निकले थे… यह कैसे हो गया? अंशू के तीन बच्चे आदित्य (8), अर्पित (6) और डेढ़ साल की बेटा बिना कुछ समझे भीड़ में मां को पकड़कर रो रहे थे। विजय की मां अपने सबसे छोटे बेटे के शव देखकर फफक पड़ीं। उनके आंसू रुक ही नहीं रहे थे।
विज्ञापन


राखी पर आई थी मुस्कान, लौट गई चीत्कार
परिजनों ने बताया कि राखी पर बहनों के साथ हंसी-ठिठोली करते दोनों भाई पूरे दिन चहकते रहे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद दोनों हमेशा के लिए बिछुड़ जाएंगे। गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि एक साथ घर के बड़े और छोटे बेटे का चले जाना ऐसा हादसा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

पुलिस ट्रक चालक की तलाश में
थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर बिखरे वाहन के हिस्सों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें