फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: होमगार्ड को धक्का देकर थाने से फरार हुआ गांजा तस्करी का आरोपी 12 घंटे बाद फिर गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 04:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से गांजा बरामद किया था। इसके बाद उसे थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था। सुबह के समय पुलिस की निगरानी में चूक हुई और दोनों आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाने में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके लाया गया जीत नगर का ज्ञानू होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया था। सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी पर एक और मामला दर्ज होने जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से गांजा बरामद किया था। इसके बाद उन्हें थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था। सुबह के समय पुलिस की निगरानी में चूक हुई और दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया। आसपास के इलाकों में दबिश दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें